HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल 231 छात्राओं में से 230 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
विद्यालय की छात्रा श्रेया कंसल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परी कंसल और तान्या मित्तल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आकृति शर्मा, मोनिषा मित्तल और राशि सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कनिष्का ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, परी अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान तथा राशि त्यागी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नम्रा इर्शाद ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सप्तम, हिमानी बाना ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ अष्टम तथा राशि पाल, रिया राणा और राधिका त्यागी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवम स्थान हासिल किया। हर्षिका सिवाल और समृद्धि गर्ग ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दशम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विश्वास करता है और इसी का परिणाम है कि छात्राओं ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच भी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विद्यालय छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि श्रेया कंसल सहित सभी मेधावी छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। 41 छात्राओं का 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना विद्यालय के लिए बेहद गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने वर्षभर छात्राओं का मार्गदर्शन करने में अथक मेहनत की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। मीनाक्षी यादव ने कहा कि परीक्षा परिणाम केवल नंबर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्राओं को जीवन में अच्छे नागरिक बनने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की भी आवश्यकता है। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन करें।
विद्यालय की 41 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर मेधा का परिचय दिया। विषयवार प्रदर्शन में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। संगीत विषय में सात, मास मीडिया में दो, इतिहास में एक, गृहविज्ञान में नौ, योग में एक तथा व्यवसायिक अध्ययन में चार छात्राओं ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय की अध्यक्षा पूनम अग्रवाल, व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग, प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin