हापुड़।
धौलाना क्षेत्र की एक स्क्रैप और स्टील कारोबार से जुड़ी फर्म पर जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि फर्म ने कथित तौर पर बोगस और बंद हो चुकी कंपनियों के जरिए खरीद-बिक्री दिखाकर करीब 5.85 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम कर ली।
मसूरी-गुलावठी रोड स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड आयरन और स्टील की खरीद-बिक्री के साथ आईएस इंगट निर्माण का कार्य करती है। विभागीय अधिकारियों को संदेह था कि फर्म बड़े पैमाने पर कारोबार कर रही है, लेकिन नकद कर भुगतान बेहद कम किया जा रहा है। इसके बाद फर्म को एसआईबी की निगरानी में लिया गया।
संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सीटीओ सतीश तिवारी की टीम ने फर्म में पहुंचकर रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री और स्टॉक की जांच की। जांच में पता चला कि फर्म दिल्ली और उत्तराखंड की कई संदिग्ध कंपनियों के जरिए लेनदेन दिखा रही थी, जिनमें कुछ फर्में बंद हो चुकी हैं।
जांच के दौरान स्टॉक में करीब 34 लाख रुपये का अंतर भी मिला। विभाग ने मौके पर ही फर्म से 35 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा कराए। अधिकारियों के अनुसार फर्म से खरीद-बिक्री, स्टॉक और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं।
एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin