HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। आंतरिक उड़नदस्ते की जांच में दोनों छात्रों के पास से पर्चियां बरामद हुईं। इसके बाद उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय को भेज दी गईं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार सुबह की पाली में प्रोफेशनल कोर्स परीक्षा के लिए 457 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 414 ने परीक्षा दी, जबकि 43 अनुपस्थित रहे। इसी दौरान निरीक्षण कर रहे उड़नदस्ते ने दो छात्रों को अनुचित सामग्री का इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया।
वहीं सेमेस्टर परीक्षा में 613 पंजीकृत छात्रों में से 513 उपस्थित रहे और 100 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में प्रोफेशनल कोर्स परीक्षा के लिए 313 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 300 उपस्थित हुए, जबकि 13 गैरहाजिर रहे।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि नकल के दोनों मामलों की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin