कुचेसर चौपला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
पुलिस के मुताबिक सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी पूनिया एक प्लाईवुड कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान स्याना रोड स्थित बनखंडा ईंट भट्टे के पास पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने साइड देने को लेकर नाराजगी जताई।
पीड़ित का आरोप है कि बाद में कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड के पास कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उनके साथ हाथापाई की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बाबूगढ़ थाने ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin