Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बाबूगढ़ में मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई, चार साइलेंसर जब्त, एक लाख का जुर्माना


HALCHAL INDIA NEWS

बाबूगढ़ क्षेत्र में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसरों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गैराज पर छापा मारकर चार अवैध बुलेट साइलेंसर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने साइलेंसरों को जब्त कर लिया और गैराज संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, सीओ ट्रैफिक राहुल यादव, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, बाबूगढ़ थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस शामिल रही।

अधिकारियों के अनुसार शासन और न्यायालय के निर्देशों के तहत क्षेत्र में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लगातार जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बब्बू मिस्त्री की दुकान पर नियमों के विरुद्ध साइलेंसर पाए गए।

इसके अलावा टीम ने छह अन्य बुलेट चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे। संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।