हापुड़ में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। महिलाओं ने घर से ही ज्वेलरी तैयार करने का काम शुरू किया है, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ-साथ उन्हें नई पहचान भी मिल रही है।
महिलाएं पारंपरिक गहनों के अलावा आधुनिक डिजाइन की ज्वेलरी जैसे बीड्स नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और आर्टिफिशियल सेट तैयार कर रही हैं। हाथ से बनाई गई इन ज्वेलरी की बाजार और मेलों में अच्छी मांग देखने को मिल रही है।
कम लागत में तैयार होने वाले ये उत्पाद आसपास के शहरों में आयोजित मेलों और प्रदर्शनियों में भी बेचे जा रहे हैं। इस काम के लिए महिलाओं को स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से प्रशिक्षण भी दिया गया है।
गांव काठीखेड़ा निवासी सितारा ने बताया कि वह हर महीने ज्वेलरी बेचकर करीब 6 हजार से 10 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इस पहल से उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी मिला है।
.jpg)
.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin