HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार ने दूल्हे और उसके परिजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने तथा शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले ही दूल्हा पक्ष ने कार और नकदी की मांग रखी थी। समझौते के बाद बारात तो पहुंची, लेकिन शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने अचानक तबीयत खराब होने का नाटक किया। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे के परिजनों ने दोबारा दहेज की मांग रख दी।
परिवार का कहना है कि मांग पूरी न होने पर समारोह में हंगामा हुआ और फायरिंग की घटना भी सामने आई। इसके बाद दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया और बिना शादी किए पूरा परिवार वहां से चला गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूल्हे, उसके माता-पिता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Social Plugin