Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नोएडा और दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की उठी मांग


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता सागर प्रजापति ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर इन मार्गों पर ई-बस सेवा शुरू कराने की मांग रखी।

उन्होंने बताया कि हर रोज बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी इन शहरों के लिए सफर करते हैं। पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय के साथ सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी बनी रहती हैं।

सागर प्रजापति का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को सस्ती और बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी। साथ ही एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने मांग की कि हापुड़ को नोएडा और दिल्ली से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर जल्द ई-बस सेवा शुरू की जाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सके।