पिलखुवा में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। शहर की गैस एजेंसी पर रोजाना भारी भीड़ पहुंच रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गैस वितरण के दौरान हंगामे जैसी स्थिति बन रही है।
जिला पूर्ति विभाग की ओर से करीब 480 गैस कनेक्शन दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित किए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता अब भी पुराने गोदाम से ही सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि नई एजेंसी शहर से दूर होने के कारण वहां जाना मुश्किल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल के बाद से गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण संकट और गहरा गया। मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि प्रतिदिन सीमित संख्या में सिलिंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। इसी वजह से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर वितरण कराया जा रहा है। इससे पहले डिलीवरी कर्मचारियों के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
एजेंसी संचालक अभिनव सहाय के अनुसार कई कनेक्शन दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित होने के बावजूद लोग वहीं जाने के बजाय पुराने गोदाम पर ही पहुंच रहे हैं, जिससे दबाव लगातार बढ़ रहा है।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin