हापुड़ में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहशोर निवासी युवक और उसकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
थाना देहात क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह काफी समय से विपेंद्रदत्त स्वामी नामक युवक को जानती थीं। कुछ समय पहले युवक ने जरूरत बताकर उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
महिला के अनुसार 24 अप्रैल की शाम आरोपी ने रुपये लौटाने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी और उसकी मां ने उनके साथ मारपीट की।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर विपेंद्रदत्त स्वामी और उसकी मां सुधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)
.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin