गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवती ने अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती नगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि सेंटर संचालक ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर शीतलपेय पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता के अनुसार बाद में आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया, लेकिन कई बार कहने के बावजूद वह टालता रहा। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच कोर्ट मैरिज की बात सामने आई है। फिलहाल युवती ने आगे की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया है।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin