Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

किराना बाजार में बढ़ी महंगाई, चावल-रिफाइंड समेत सूखे मेवों के दाम चढ़े


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के किराना बाजार में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई वस्तुएं महंगी हो गई हैं। चावल, रिफाइंड, वनस्पति घी और सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आने से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते दामों के कारण खरीदारों की चिंता भी बढ़ गई है।

व्यापारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में बासमती चावल के दाम में बड़ा उछाल आया है। पहले जो चावल करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

सूखे मेवों में भी तेजी का असर दिखाई दे रहा है। नमकीन पिस्ता के दाम 1200 रुपये से बढ़कर 1300 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जबकि मिठाई में इस्तेमाल होने वाला पिस्ता 3000 रुपये से बढ़कर करीब 3200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। 

इसके अलावा सूखा गोला भी महंगा हो गया है। पहले 350 रुपये किलो मिलने वाला गोला अब करीब 450 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

किराना व्यापारियों का कहना है कि ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले पिस्ता की आवक कम होने के कारण बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं अन्य खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है।