Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बारिश से मिली राहत, दोपहर की तेज धूप ने फिर बढ़ाई गर्मी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में बुधवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह आसमान में घने बादल छाने और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम कुछ समय तक काफी सुहावना बना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

सुबह करीब नौ बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश रुकने के बाद करीब एक घंटे तक मौसम खुशनुमा बना रहा।

हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद धीरे-धीरे धूप निकलनी शुरू हो गई। दोपहर तक सूरज की तपिश बढ़ने पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और गमछे का सहारा लेते दिखाई दिए। बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। 

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता 39 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश ने भले ही कुछ समय के लिए राहत दी हो, लेकिन आने वाले दिनों में तेज धूप और गर्मी का असर फिर बढ़ सकता है।