Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल की सेटरिंग गिरी, बाजार में मची अफरा-तफरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के गोल मार्केट क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर लगी सेटरिंग अचानक गिर गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार गोल मार्केट स्थित छज्जूमल धर्मशाला के पास एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने की तैयारी में जुटे थे और इसके लिए पहले से सेटरिंग लगाई गई थी। अचानक सेटरिंग का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भवन के भूतल पर लेंटर डाला गया था। दूसरी मंजिल के निर्माण की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।