हापुड़।
जनपद में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं और तय लक्ष्य के अनुरूप समय से पूरा कराएं। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin