Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गर्भवती महिलाओं में बढ़ रही शुगर और हाई बीपी की समस्या, स्वास्थ्य विभाग सतर्क


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में गर्भवती महिलाओं के बीच मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में करीब 20 प्रतिशत महिलाएं इन बीमारियों से प्रभावित पाई गई हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इसका असर गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के चारों ब्लॉकों में लगभग एक हजार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में करीब 200 महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या सामने आई।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं खून की कमी से भी जूझ रही हैं। जांच के दौरान 50 से अधिक महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 से कम पाया गया, जो गर्भावस्था में गंभीर स्थिति मानी जाती है।

डॉक्टरों के अनुसार ऐसी महिलाओं को प्रसव के दौरान अधिक खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। साथ ही दवाओं के अलावा खानपान और दैनिक आदतों में सुधार की सलाह भी दी जा रही है, ताकि मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।