गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी में चोरों ने एक ही रात में तीन किसानों के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। लगातार हुई वारदातों के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किसान वीर सिंह और धीर सिंह के मकान पास-पास बने हुए हैं। रात के समय दोनों परिवार छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और कमरों में रखी नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो कमरे अस्त-व्यस्त मिले और अलमारी व संदूक खुले पड़े थे। वीर सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से जेवरात और करीब 60 हजार रुपये नकद ले गए।
वहीं धीर सिंह के घर में भी चोरों ने कई कमरों की तलाशी ली और सेफ व संदूक में रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ 61 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा चोरों ने गांव के किसान मंजीत सिंह के घर को भी निशाना बनाया, जहां से जेवर और नकदी चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गांव के बाहरी इलाकों और जंगल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस गश्त कम होने के कारण चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin