HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर पालिका ने इस साल गृह, जल और सीवर कर में बढ़ोतरी करते हुए हजारों भवन मालिकों को नोटिस भेजा है। कुछ मामलों में नोटिस में टैक्स दोगुना दिखने से लोग पालिका कार्यालय पहुंच कर अपना समाधान ढूंढ रहे हैं।
पालिका के कर विभाग के अनुसार जिले में लगभग 32 हजार आवासीय और 3 हजार व्यावसायिक भवन पंजीकृत हैं। पहले इनसे लगभग 12 करोड़ रुपये टैक्स वसूला जाता था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद राशि बढ़ गई है।
इस विषय पर पिछले साल भी विवाद हुआ था। व्यापारिक और सामाजिक संगठन तथा कुछ नागरिकों ने पालिका के टैक्स गणना के फार्मूले पर आपत्ति जताई थी। लंबी चर्चाओं के बाद जून 2024 की नियमावली लागू की गई थी। इसके बावजूद अब कई लोगों को अपेक्षित से अधिक टैक्स का नोटिस मिला है।
नगर पालिका के अनुसार नए नोटिस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से जारी किए गए हैं। कर में बढ़ोतरी 2013 के बाद पहली बार की गई है और नियम के अनुसार प्रति वर्ग फीट पांच पैसे की दर से वृद्धि जरूरी थी।
कर निर्धारण अधिकारी एससी भारतीय ने बताया कि अधिकांश नोटिस सही हैं। जिनके नोटिस में अधिक राशि दिखाई दे रही है, उनकी शिकायत मिलने पर जांच कर संशोधन किया जा रहा है।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin