HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मंगलवार सुबह धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 से 24 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में मौसम में बदलाव की संभावना है।
पिछले दो दिनों तक मौसम साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड का असर कम था। मंगलवार को भी लोग सुबह धूप में बैठकर गर्माहट महसूस करते नजर आए। हालांकि, जैसे ही हवा की गति बढ़ी, ठंड फिर से बढ़ गई। शाम के समय ठंड और अधिक महसूस हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
डॉ. कुमार ने आगे कहा कि बृहस्पतिवार से शनिवार तक तेज बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत हैं। इसके बाद सर्दी का असर और बढ़ सकता है।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin