HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पिछले पांच दिनों से छाए घने कोहरे के बाद सोमवार को मौसम में सुधार देखा गया। सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़त हुई और सर्दी का असर कम महसूस हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और हवा की गति धीमी रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लोग घरों की छतों और गलियों में धूप का आनंद लेते दिखाई दिए।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन हवा की गति बढ़ सकती है। शुक्रवार को बारिश की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ सकता है।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin