HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक प्रेमी युगल से कथित रूप से 20 हजार रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बताया गया कि 7 मार्च की रात एक युवक और युवती गांव सलारपुर के पास सुनसान स्थान पर खड़े थे। इसी दौरान एक कार में पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने दोनों की वीडियो बनाकर जेल भेजने की धमकी दी और युवक से पैसे की मांग की।
पीड़ित युवक के मुताबिक इस दौरान उसका मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने पास रख लिया गया और अगले दिन थाने आने को कहा गया। अगले दिन युवक अपने एक परिचित के साथ थाने पहुंचा, जहां हेड कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने मामले को खत्म करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।
युवक ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin